विश्व पृथ्वी दिवस 2022 : क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस, क्या है इस बार की थीम


पृथ्वी सभी जीवों का आधार है। पृथ्वी की वजह से ही पेड़, पौधें, प्राणी, पक्षी, इंसान आदि सभी जीवों का अस्तित्व है। इसी लिए हम पृथ्वी को धरती माता कहते है। हमारे अस्तित्व को आवश्यक हर चीज धरती हमे प्रदान करती है। पृथ्वी के अस्तित्व से ही हमारा अस्तित्व है । इसी भावना को सामने रखते हुए पृथ्वी के महत्व और संरक्षण पर चर्चा हेतु हर साल २२ अप्रैल को पृथ्वी दिवस यानी वर्ल्ड अर्थ डे मनाया जाता है। दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाने और लोगों ने जागरूकता बढ़ने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसी तारीख़ यानी २२ अप्रैल को पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में वसंत एवं दक्षिणी गोलार्ध में शरद ऋतु चलता है। इसलिए यह तारीख़ महत्वपूर्ण है। 

विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत :

इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। 

महत्व :

इस दिन का महत्व यह है कि इस दिन पृथ्वी, पर्यावरण और पर्यावरण के बदलाव के कारणों और परिणामों कि चर्चा की जाती है। और इस माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने का काम किया जाता है। इस दिन दौरान जीवन संपदा, संसाधन आदि का उपयोग और संरक्षण की भी चर्चा की जाती है। 

अर्थ डे 22 अप्रैल को हर साल मनाया जाता है। भारत समेत लगभग 195 से ज्यादा देश पृथ्वी दिवस मनाते हैं।

पृथ्वी दिवस की थीम :

साल 1970 से हर साल पृथ्वी दिवस मनाया जाने लगा। हर साल पृथ्वी दिवस के लिए एक खास थीम रखी जाती है। पृथ्वी दिवस 2020 की थीम जलवायु कार्रवाई थी। पृथ्वी दिवस 2022 की थीम 'इन्वेस्ट इन अवर प्लानेट (Invest in Our Planet) है।



आइए हम अपनी धरती माता को बचाने एवं उसे फिर से संपन्न बनाए रखने के लिए सदैव तैयार रहें और उस दिशा में प्रयास करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post