शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश के प्रवेश प्रक्रिया की अधिसूचना जारी की गई है ।प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 28.02.2022, सुबह 10:00 बजे से दिनांक 21.03.2022 शाम 07:00 बजे तक किया जा सकेगा।
प्रवेश प्रक्रिया संबंधित विवरण वैबसाइट और Android मोबाइल ऐप दोनों के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार कक्षा प्रथम में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी अनिवार्य है। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31.03.2022 से होगी। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 1 में ऑनलाइन प्रवेश के लिए आधिकारिक Android मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। ऐप डाउनलोड करने और इंस्टॉल करने के निर्देश निचे उपलब्ध है। पोर्टल और ऐप का उपयोग करने से पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़िए और उनका पालन करें।
एडमिशन पोर्टल के लिए क्लिक करें : 👇
एडमिशन मोबाइल ऐप के लिए क्लिक करें : 👇
कक्षा दो एवं दो से ऊपर की कक्षाओं में स्थान रिक्त होने पर ही प्रवेश के लिए पंजीकरण दिनांक 08.04.2022 सुबह 08:00 बजे से दिनांक 16.04.2022 शाम 4:00 बजे तक ऑफलाइन मोड द्वारा किया जा सकेगा।
डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें :
👉 Admission Guidelines 2022-2023.
👉 Registration Form Class-II Onwards (Sample)
👉 Registration Form for Class-XI (Sample)
Admissions portal open nhi ho rha hai...
ReplyDeletePost a Comment