24 जनवरी 2022 को 14 लड़कियों सहित 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) से सम्मानित किया गया। उन्हें 6 क्षेत्रों, नवाचार, खेल, शैक्षिक उपलब्धियों, समाज सेवा, कला और संस्कृति और बहादुरी में सम्मानित किया गया है।
इनमें केंद्रीय विद्यालय संगठन के दो छात्रों का भी समावेश है। केवी छपरा के मास्टर पाल साक्षी और केवी एन आई टी अगरतला की छात्रा कुमारी पुहाबी चक्रवर्ती यह दो केवी के छात्र है जिन्हे बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मास्टर पाल साक्षी को समाज सेवा और कुमारी पूहाबी को नव रचना के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता पाल साक्षी अपनी कम उम्र में समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा की मिसाल हैं। उन्होंने ऑनलाइन म्यूजिकल चैरिटी के जरिए पैसा जुटाया और स्वच्छ भारत मिशन के स्वयंसेवक भी हैं।
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता पुहाबी चक्रवर्ती ने COVID रोगियों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करने में मदद करने के लिए एक यूजर इंटरफेस विकसित किया है।
बता दें कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत में रहने वाले 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष तक के बच्चों को नवाचार, शैक्षिक उपलब्धि, खेल, कला एवं संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी जैसे 6 क्षेत्रों में असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने पर एक मान्यता के तौर पर दिया जाता है।
PMRBP के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक प्रमाण पत्र के अलावा 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। नकद पुरस्कार PMRBP 2022 के विजेताओं के संबंधित खातों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
Post a Comment