ऑनलाइन क्विज़ : स्वतंत्रता ते अग्रदूत, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के विषय में आप कितना जानते हैं ?


आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए, एनसीईआरटी द्वारा एक प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया जा रहा है। जिससे आप ज्ञात कर पाएंगे कि आपको भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में कितनी जानकारी है।

एनसीईआरटी इस प्रश्नोत्तरी का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों पर MoE और MyGov के सहयोग से ऑनलाइन कर रहा है। प्रश्नोत्तरी के प्रश्नों का निर्माण अंग्रेजी और हिन्दी में किया गया है। इस प्रश्नोत्तरी का प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। छात्रों को 20 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। यह प्रश्नोत्तरी दीक्षा पोर्टल और MyGov Quiz पर भी उपलब्ध है । प्रश्नोत्तरी एक महीने के लिए खुली होगी, 23 जनवरी से शुरू होकर 28 फ़रवरी मध्यरात्रि, 2022 को बंद होगी।

क्विज़ टाइटल : स्वतंत्रता ते अग्रदूत (Quiz on Heroes of Indian Freedom Struggle)

दीक्षा पोर्टल पर प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें ।



My Gov Quiz पोर्टल पर प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें ।



Start Date : 23 January 2022 

End Date: 28 February 2022

Post a Comment

Previous Post Next Post