अखिल भारतीय विद्यालय पर्यावरण प्रतियोगिता 2022 : आसान प्रश्नोत्तरी (Quiz) में हिस्सा ले और सर्टिफिकेट पाए


पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा अखिल भारतीय विद्यालय पर्यावरण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (पीएसजी), एक राष्ट्रव्यापी संगठन है जो पर्यावरण के संरक्षण हेतु कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह,

👉जल प्रबंधन
👉प्लास्टिक और बायोडिग्रेडेबल सामग्री के उपयोग का उन्मूलन 
👉पेड़ों की कटाई को हतोत्साहित करना, वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना  
👉पुन: उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों के पुनर्चक्रण पर जोर देना 
👉शिक्षा द्वारा जलवायु नियंत्रण पहल के प्रति जागरूकता पैदा करना आदि संबंधित मंचों पर जागरूकता अभियान कार्यों को सुनिश्चित करता है ।

अखिल भारतीय विद्यालय पर्यावरण प्रतियोगिता का उद्देश्य अनियंत्रित जलवायु तबाही के आने वाले खतरों की जटिलता को गहराई से समझने के लिए छात्रों के बीच जागरूकता पैदा करने में सफल होना है। "हरित और सुरक्षित ग्रह" बनाने के लिए छात्रों की सक्रिय और उत्साही भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए विविध प्रतियोगिता और गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

अखिल भारतीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता एक ऑनलाइन प्रतियोगिता है। यह कक्षा 1 से 12वीं के छात्रों के लिए है । जिस में  स्कूलों और छात्रों के लिए भागीदारी नि:शुल्क है।

अखिल भारतीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता की समय सीमा इस प्रकार है:

👉स्कूलों के पंजीकरण की तिथियां : 15 दिसंबर-2021 से 26 जनवरी-2022 तक 
👉प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की तिथियां (सभी समूहों के लिए): 6 जनवरी-2022 से 26 जनवरी-2022 तक 
👉परिणाम घोषित करने की तिथि- 7 फरवरी-2022

👉 कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों के निम्न ग्रुप होंगे :

ए समूह : कक्षा 1 से 5 वीं तक
बी समूह: कक्षा 6वीं से कक्षा 9वीं तक
सी समूह: कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक

अखिल भारतीय विद्यालय पर्यावरण प्रतियोगिता के  Quiz में  Participation के लिए निम्न Link पर क्लिक करें  :


परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी। यह  लिंक केवल 6 जनवरी-2022 से 26 जनवरी-2022 तक सक्रिय रहेगा । यह लिंक सभी समूहों के लिए है 

इस प्रतियोगिता का रिजल्ट ऑनलाइन  7 फरवरी-2022 को जारी किये जाएँगे ।

पंजीकरण शुल्क हेतु सभी प्रतिभागी 1 ईको-ईंट बनाएँगे। भाग लेने वाले प्रत्येक छात्र को एक ईको-ईंट बनाने की जरूरत है और उस ईको-ईंट को अपने स्कूल में जमा करना होगा। 


Post a Comment

Previous Post Next Post