भारत सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आप अपने घर की बालकनी पर तिरंगा फहरा सकते हैं. आप अपने घर के दरवाजे पर भी तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा आप अपने घर की खिड़कियों पर भी तिरंगा लगा सकते हैं. ध्यान रखें कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमेशा ऊंचा रहना चाहिए. झंडा फहराते समय इस
बात का भी खास ध्यान रखें कि झंडे का भगवा रंग ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग नीचे रहे. हम कई बार देखते हैं कि कुछ लोग तिरंगे को उल्टा फहराते हैं, जिससे हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होता है.
बात का भी खास ध्यान रखें कि झंडे का भगवा रंग ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग नीचे रहे. हम कई बार देखते हैं कि कुछ लोग तिरंगे को उल्टा फहराते हैं, जिससे हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होता है.
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi ने #HarGharTiranga अभियान के तहत सभी देशवासियों से 13-15 अगस्त तक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। आइए जानें, घर पर हम कहाँ-कहाँ तिरंगा 🇮🇳 फहरा सकते हैं। #AmritMahotsav pic.twitter.com/8LloIGgSwU
— MyGovHindi (@MyGovHindi) August 4, 2022
Post a Comment