केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश की आयु सीमा बढ़ी


केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में प्रवेश पाने के लिए इस साल से बच्चे की आयु सीमा को बढ़ा दिया गया है। पहले जो आयु सीमा 5 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए थी, अब यह बढ़कर 6 साल पूर्ण कर दी गई है।

जिस शैक्षणिक वर्ष में कक्षा 1 के लिए प्रवेश मांगा गया है, उस शैक्षणिक वर्ष में 31 मार्च को बच्चे की आयु 6 वर्ष होनी चाहिए। 1 अप्रैल को जन्म लेने वाले बच्चे भी एडमिशन के लिए पात्र होंगे।

बता दें कि, एनईपी 2020 के आदेश के अनुसार कक्षा I के लिए प्रवेश आयु को शैक्षणिक सत्र 2022-23 से संशोधित कर 6+ वर्ष कर दिया गया है। कक्षा एक में आयु 6 से 8 तक के बच्चे प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

केन्द्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा विभिन्न वर्गों में नीचे दी गई है:


विकलांग बच्चों के मामले में प्रधानाचार्य द्वारा अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post